हरियाणा में PM श्री-मॉडल स्कूलों में चलेगा ट्रांसफर ड्राइव:रेग्यूलर के बाद गेस्ट को सेंटर चॉइस का मौका, जुलाई तक हो सकती है रिलीविंग

Spread the love

हरियाणा के पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में ट्रांसफर ड्राइव का शेडयूल जारी हो गया है। ट्रांसफर ड्राइव जारी होने के बाद सामान्य स्कूला के वो टीचर भी अब पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल के लिए अप्लाई कर सकेंगे, जिन्होंने इसके लिए जरूरी टेस्ट को क्लियर कर दिया था। निदेशक सीनियर सेकेंडर व मौलिक शिक्षा को ACS के द्वारा जारी पत्र के अनुसार विभाग आज से 14 मार्च तक पोर्टल पर उपलबध वैकेंसी की स्थिति स्पष्ट करेगा। उसके बाद 15 से 18 मार्च तक भाग लेने इच्छुक टीचर अपनी सहमति दर्ज पोर्टल पर दर्ज करेंगे। 19 व 20 मार्च को दर्ज करवाई गई सहमति के अनुसार वैकेंसी और सीटों की संख्या पोर्टल पर दर्शाई जाएगी। 21 मार्च से भरी जाएगी चॉइस पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में नए स्टेशन के इच्छुक रेग्यूलर टीचर 21 से 25 मार्च तक अपनी चॉइस का सेंटर भर सकेंगे। जिन्हें 26 से 28 मार्च के बीच स्टेशन अलॉट किए जाएंगें। 29 मार्च से 1 अप्रैल तक गेस्ट टीचर अपनी चॉइस के सेंटर भरेंगे। जिन्हें 2 से 4 मार्च के बीच स्टेशन अलॉट होंगे। चॉइस व सेंटर अलॉट करने की डेट भले ही रेग्यूलर व गेस्ट टीचर के लिए अलग-अलग हैं लेकिन इन्हें रिलीव एक साथ किया जाएगा। जनगणना के चलते जुलाई तक हो सकती है रिलीविंग पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के टीचरों का ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू कर दिया गया है। जिन्हें सेंटर भी 4 मार्च तक अलॉट कर दिए जाएंगे। लेकिन चर्चा है कि जनगणना कार्य के चलते इन टीचरों की रिलीविंग जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह तक होगी।