बुलंदशहर की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा:UPSC मेंस भी पास नहीं, DM की जांच में खुलासा; परिवार ने माफी मांगी

Spread the love

UPSC- 2025 के रिजल्ट में बिहार की आकांक्षा के बाद अब यूपी की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा फर्जी निकला है। 6 मार्च को आए रिजल्ट में शिखा गौतम ने दावा किया था कि उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी। इसके बाद UPSC ने बुलंदशहर की DM श्रुति को जांच कराने को कहा। तहसीलदार ने घर जाकर जांचे डॉक्यूमेंट तहसीलदार के अनुसार, शिखा गौतम UPSC की मुख्य परीक्षा ही पास नहीं कर पाई थीं। इस कारण उनका इंटरव्यू के लिए चयन नहीं हुआ था। शिखा गौतम के डॉक्यूमेंट में उसका नाम शिखा रानी लिखा मिला। शिखा ने परिवार को अंधेरे में रखा। जब रिल्ट आया तो शिखा ने UPSC में सेलेक्ट होने की बात कही। खुशी में उनके दादा रो पड़े थे। परिवार और गांव के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया था। एसडीएम ने बताया- शिखा गौतम और उनके परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार की है। फिलहाल, अभी तक UPSC ने यह क्लियर नहीं किया है कि दिल्ली की शिखा ही असली अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने एग्जाम में 113वीं रैंक हासिल की थी। 3 फोटो देखिए… दिल्ली की शिखा रोहतक में BPDO
दिल्ली की शिखा वर्तमान में रोहतक जिले के सांपला में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) के पद पर तैनात हैं। द ट्रिब्यून से शिखा ने कहा था, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिपोर्ट देखी, जिसमें दावा था कि बुलंदशहर की शिखा ने यूपीएससी परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल की है। इस पर उनके होश उड़ गए थे। शिखा ने का कहना है कि UPSC मेरिट सूची में 113वीं रैंक पर दिखाई देने वाला नाम उनका है। मेरिट सूची में शिखा नाम की केवल एक ही उम्मीदवार है और रोल नंबर उनका ही है। इसके बाद उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने का आग्रह किया। शिखा ने दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) की डिग्री ली है। उन्होंने आगे कहा, मैंने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन मैंने ज्वाइन नहीं किया। क्योंकि उसी साल मेरा चयन हरियाणा सिविल सेवा में हो गया था। मैंने मई 2025 में हरियाणा सरकार में ज्वाइन किया और जुलाई 2025 से सांपला में तैनात हूं। UPSC की रैंक-301 पर भी था झगड़ा यूपी की आकांक्षा असली, बिहार के ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा फर्जी, सेम था रोल नंबर 2 दिन पहले UPSC ने फाइनल रिजल्ट में रैंक-301 को लेकर 2 आकांक्षा सिंह के दावों पर स्पष्टीकरण जारी किया था। आयोग ने लेटर जारी कर बताया- रैंक-301 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह की ही है। उनके पिता का नाम रणजीत सिंह और मां का नाम नीलम सिंह है। रोल नंबर 0856794 है। 301वीं रैंक पर यूपी-बिहार की आकांक्षा ने किया था दावा… सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद एक ही नाम की दो उम्मीदवारों, आकांक्षा सिंह ने फाइनल मेरिट लिस्ट में रैंक 301 हासिल करने का दावा किया। 301वीं रैंक को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार की दो अलग-अलग आकांक्षा सिंह के दावे सामने आए। दरअसल, UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह का नाम दर्ज है, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इसी वजह से दोनों उम्मीदवारों के दावे के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी। बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड में थी गड़बड़ी
भास्‍कर ने मामले की पड़ताल के लिए दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड चेक किए। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा के इंटरव्‍यू कॉल लेटर पर दर्ज रोल नंबर 0856794 है। इस एडमिट कार्ड पर दिख रहे QR को स्‍कैन करने पर भी यही रोल नंबर दिख रहा था। वहीं, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने भास्‍कर को अपना प्रीलिम्‍स एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराया। इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा दिखाई दिया। मगर QR स्‍कैन करने पर रोल नंबर 085659 दिख रहा था। बिहार की आकांक्षा को दिया था चैलेंज…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा ने दैनिक भास्कर को बताया था कि उसने 0856794 रोल नंबर से अगस्त 2025 में मेंस और 4 फरवरी 2026 को इंटरव्यू दिया था। उन्‍होंने कहा- मुझे क्लियर है कि यह रिजल्ट मेरा है, आप मेरे एडमिट कार्ड पर दर्ज कोड या रोल नंबर से जांच कर सकते हैं। UPSC की साइट पर कोई डाउट नहीं है। मीडिया में मिस इंफॉर्मेशन हुआ है। पूरा मामला क्लियर हो चुका है कि ये रिजल्ट मेरा है। आरा की रहने वाली आकांक्षा को लगता है कि रिजल्ट उसका है तो सामने आकर इस बात का खंडन करें और प्रूफ के साथ दिखाएं। मुझे नहीं पता कि आरा की आकांक्षा ने किस आधार पर रिजल्ट देखा है। मैंने इसी रोल नंबर से मेंस समेत तीनों टेस्ट दिए हैं। मेरे पिता हर बार मुझे एग्जाम दिलवाते हैं। जब मैंने फॉर्म भरा था, तब मुझे यह रोल नंबर मिला था। बिहार की आकांक्षा ने कहा- ये UPSC की गलती बिहार की आकांक्षा भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के खोपीरा गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका परिवार आरा शहर में रहता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में आकांक्षा ने अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा- मेरा रोल नंबर 0856569 ही है, अब ये गड़बड़ी मेरी नहीं UPSC की है। ——————————— ये भी पढ़ें बस ने अर्टिगा को मारी टक्कर, 2 भाइयों-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में कार काटकर निकाले गए शव; होंडा सिटी खरीदने जा रहे थे शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बस ने आर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक, उसके फुफेरे भाई और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क के किनारे गड्‌ढे पर लटक गई। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर…