उत्तराखंड में पेश हुए बजट 2026 में कृषि, पशुपालन, आंगनबाड़ी और स्वरोजगार पर खास ध्यान दिया गया है. सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा और पलायन रोकने में मदद मिल सकती है. महिलाओं और बच्चों के पोषण पर भी बजट में विशेष जोर दिया गया है. लोकल 18 ने अल्मोड़ा के लोगों से बात की. वे कहते हैं कि हम लोग काफी खुश हैं. हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में इससे हमारी आय बढ़ेगी.
‘पलायन रुकेगा…गांवों के लिए वरदान’, उत्तराखंड बजट 2026 में कृषि पर फोकस, चहक उठा अल्मोड़ा
