Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, इन जिलों में आज और कल बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. खराब मौसम का दायरा 4000 मीटर से घटकर 3800 मीटर तक आ गया है. वहीं 10 मार्च को यह दायरा बढ़कर रुद्रप्रयाग और बागेश्वर सहित 5 जिलों तक पहुंच सकता है. मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.