यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी पर बलरामपुर में FIR लिखी गई है। यह केस भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज किया। रविवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौलाना का पुतला फूंका और मुर्दाबाद नारे लगाए। भाजपा विधायक पल्टूराम और कैलाश नाथ शुक्ला ने मौलाना के बयान की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा, अगर मौलाना को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे। इससे पहले शनिवार को लखनऊ में छात्रों ने मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। हजरतगंज में मौलाना की शव यात्रा निकाली। उसके बाद चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। लोगों ने जमकर हंगामा किया था। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… बलरामपुर में रविवार को दोपहर में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर जुटे। वहां से जुलूस के रूप में वीर विनय चौराहे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलिम के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया होने के साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है। इससे पूरे प्रदेश की भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की टिप्पणी इंसानियत की सभी सीमाओं को पार करने वाली है। तुलसीपुर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने कहा, योगी आदित्यनाथ ने अपना जीवन सनातन धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। ऐसे व्यक्ति की माता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मौलाना पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि कोई दोबारा बोलने से पहले सोचे
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने कहा, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई दोबारा बोलने से पहले 100 बार सोचे। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। लेकिन हमने लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के तहत प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ‘जांच के बाद होगी कार्रवाई’ कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया- भाजपा जिलाध्यक्ष के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) ———————————— ये खबर भी पढ़ेंः- इटावा में जीजा ने साली की हत्या की, होली पर भागकर शादी की थी; थाने पहुंचकर बोला- लाश घर पर पड़ी है, उठा लो इटावा में 35 साल के जीजा ने 18 साल की साली की हत्या कर दी। 4 दिन पहले होली के दिन वह साली को घर से भगाकर दिल्ली ले गया था। वहां एक मंदिर में शादी की। शनिवार सुबह वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा। रात में उसका साली सुनैना से विवाद हो गया। गुस्से में ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से सना ईंट लेकर थाने पहुंचा। पुलिसवालों से बोला- मैंने हत्या कर दी। लाश घर पर पड़ी है। उठा लो। पढ़ें पूरी खबर…
योगी की मां पर आपत्तिजनक बोलने वाले मौलाना पर FIR:बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका; आंदोलन की चेतावनी
