Lakhauri Mirch Almora: पहाड़ के खान-पान की बात हो और अल्मोड़ा की लखौरी मिर्च का जिक्र न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है. अपने सुनहरे पीले रंग और जुबान पर चढ़ जाने वाले तीखेपन के कारण यह मिर्च आज उत्तराखंड की सरहदों को पार कर दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है. आखिर क्यों इस मिर्च को ‘पहाड़ी सोना’ कहा जाता है और कैसे यह एक छोटा सा मसाला पलायन और जंगली जानवरों की मार झेल रहे किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है.
Lakhauri Mirch: पहाड़ की वो तीखी पहचान, जिसका मुरीद है पूरा देश…जानिए अल्मोड़ा की लखौरी मिर्च की खासियत
