उत्तराखंड से लेकर यूपी तक के मरीज जिसके भरोसे, उस दून अस्पताल में आग से निपटने के इंतजाम राम भरोसे?

Spread the love

Dehradun Doon Hospital Fire Safety: देहरादून के प्राइवेट अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. साल 2025 के फायर ऑडिट में फेल रहने वाले इस अस्पताल को हाल ही में दमकल विभाग से एनओसी तो मिल गई है, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में कई फायर सेफ्टी बॉक्स से जरूरी पाइप गायब मिले हैं. हादसों के बाद जागे स्वास्थ्य महकमे के मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया.