पानीपत में मुखबरी के शक में युवक की हत्या:होली की रात पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पानीपत शहर में होली की रात कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर में कॉलोनी के ललित (22) की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने के तीन आरोपियों को शनिवार शाम को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर के अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज के रूप में हुई है। सबक सिखाने की बनाई थी योजना CIA-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अजय ने खुलासा किया कि फरवरी 2025 में उसका कॉलोनी के ही एक युवक रवि के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने रवि की टांग तोड़ दी थी।अजय को संदेह था कि रवि उससे बदला लेना चाहता है और मृतक ललित उसके खिलाफ मुखबरी कर रहा है। इसी रंजिश के चलते अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर ललित को सबक सिखाने की योजना बनाई। शराब पार्टी के बाद बेहोश होने तक पीटा होली के दिन (4 मार्च) आरोपी अजय अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। जैसे ही उसे सूचना मिली कि ललित आटा मील के पीछे खाली प्लॉट में खड़ा है, वह अपने साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचा। आरोपियों ने ललित का पीछा कर उसे पकड़ा और लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान ललित की मौत हो गई। तीनों आरोपी चार दिन के रिमांड पर पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और बाइक बरामद करेगी। मामले में नामजद अन्य आरोपियों (सागर, फरमान, डीसी, रमन, दानिश और अंजू) की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थाना किला पुलिस ने मृतक के भाई पवन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।