पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने रविवार (8 मार्च) को 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस दौरान महिलाओं के लिए एक हजार रुपए महीना देने की स्कीम मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च की। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 18 साल से बड़ी हर उम्र की महिला को 1 हजार रुपए महीना मिलेंगे। हालांकि SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की 97% महिलाएं कवर होंगी। इसके लिए 9300 करोड़ का फंड रखा गया है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर तंज कसा। चीमा ने कहा कि हरियाणा ने इनकम की लिमिट लगा दी, जिससे सिर्फ 20% महिलाओं को लाभ मिला। मगर, हम जुमलेबाजी नहीं करते। इसके साथ ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसके लिए 2026-27 में ₹100 करोड़ का बजट रखा गया है। पंजाब बजट की बड़ी घोषणाएं… बजट से पहले की PHOTOS…
पंजाब बजट मोमेंट्स देखने के लिए क्लिक करें बजट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब में 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश:महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान; अप्रैल से ड्रग-आर्थिक जनगणना होगी
