महराजगंज में एसएसबी जवान के पति ने दो बेटों को मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटकाया। फिर छत के कुंडे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह देरतक जब नहीं उठे घर के बाहर बच्चों की कोई हलचल नहीं दिखी। इसपर पड़ोसियों ने महिला एसएसबी जवान को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने काफी देर कर दरवाजा खटाखटाया। लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पत्नी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। देखा की सभी की मौत हो चुकी थी। घर की दीवार पर मरने से पहले पिता ने सुसाइड नोट लिखा था। लिखा- हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है। मेरे साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती है। कहती तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। वारदात की सूचना पर पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। एसएसबी जवान का परिवार किराए पर घर लेकर रहता था। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड का है। तीन तस्वीरें देखिए…
नौतनवा में SSB में तैनात महिला वंदना की पति अमरेंद्र भारती, निवासी गाजीपुर, ने आज सुबह अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एसएसबी के आला अधिकारी पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। CO अंकुर गौतम ने बताया कि महिला SSB में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। उनके पति ने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
पिता ने दो बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड:बच्चों को खिड़की से लटकाया, सुसाइड नोट पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक हमारी मौत के जिम्मेदार
