गर्मी के मौसम में दूध जल्दी खराब होने लगता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए उबालने का सही तरीका अपनाना जरूरी है. लोकल 18 से बात करते हुए नैनीताल की रहने वाली कला भट्ट कहती हैं कि दूध को तेज आंच पर उबालने से उसका स्वाद और गुणवत्ता बिगड़ सकती है. दूध को उबालने के बाद पूरी तरह ढककर न रखें. दूध जल्दी खराब होने का एक बड़ा कारण गंदा बर्तन भी हो सकता है. हर घर में फ्रिज होना जरूरी नहीं है. बिना फ्रिज के भी दूध को घंटों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
टिप्स एंड ट्रिक्स : अब गर्मियों में नहीं फटेगा दूध, बिना फ्रिज में रखे रहेगा घंटों ताजा, अपनाएं ये तरीके
