पानीपत में जितेंद्र संधू ने हुड्‌डा परिवार को घेरा:धर्मेंद्र ने विदेश से जारी किया वीडियो, कैप्टन कोठी अग्निकांड की नए सिरे से जांच की मांग

Spread the love

वर्ष 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले ने एक बार फिर हरियाणा की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस केस में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा विदेश से जारी किए गए एक वीडियो ने कई पुराने जख्मों को कुरेद दिया है। इस खुलासे के बाद पानीपत के निजामपुर निवासी जितेंद्र संधू ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर सीधा हमला बोला है। हुड्डा परिवार से मांगे जवाब, सरकार से जांच की अपील जींद की सतरोल महापंचायत में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जितेंद्र संधू ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि इस जघन्य कांड में कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम सामने आ रहा है, तो उन्हें चुप्पी तोड़नी चाहिए। संधू ने कहा, धर्मेंद्र हुड्डा के आरोपों ने साफ कर दिया है कि युवाओं को मोहरा बनाकर किसी बड़ी राजनीतिक साजिश को अंजाम दिया गया। अगर भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा का नाम इसमें उछल रहा है, तो वे सामने आकर जवाब दें। साथ ही, सरकार को इस मामले की नए सिरे से जांच करवानी चाहिए, ताकि असली मास्टरमाइंड का चेहरा बेनकाब हो सके। धर्मेंद्र हुड्डा के वीडियो के 5 सनसनीखेज दावे CBI कोर्ट से 56 लोग हुए बरी गौरतलब है कि, बीते दिनों पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में इस मामले के 56 आरोपियों को बरी कर दिया था। धर्मेंद्र ने कहा कि 170 गवाहों के मुकर जाने और कैप्टन परिवार द्वारा माफ किए जाने के कारण ही ये लोग बच पाए हैं, वरना जिस तरह की हिंसा हुई थी, उसमें 20 साल से कम की सजा नहीं होनी चाहिए थी। अब आगे क्या? जितेंद्र संधू ने साफ किया कि इस मामले को दबाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि जांच एजेंसियां धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा लगाए गए आरोपों की तकनीकी जांच करें और यह पता लगाएं कि पेट्रोल पंप से तेल बांटने और जसिया से हथियार मंगवाने के पीछे असली हाथ किसका था।