हिसार के स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाया, VIDEO:कॉरिडोर में लाइन लगाकर जाती दिखीं, DEO ऑफिस में शिकायत, जांच कमेटी 3 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Spread the love

हरियाणा के हिसार के एक राजकीय हाई स्कूल में छात्राओं को सजा के तौर पर मुर्गा बनाकर घुमाया गया। घटना से जुड़े 3 वीडियो सामने आए, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में वीडियो के साथ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने डिप्टी डीईओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट डीईओ कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल में छात्राओं को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई और उन्हें मुर्गा बनाकर घुमाया गया। वायरल वीडियो में भी छात्राओं को इसी स्थिति में देखा जा रहा है। देखें छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाने के PHOTOS… महिला आयोग को शिकायत भेजी गई
मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग को भी भेजी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिख रही घटना कब और कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। विभागीय कार्रवाई भी रिपोर्ट के आधार पर ही तय की जाएगी। जांच कमेटी इन 6 बिंदुओं पर करेगी पड़ताल… ई-मेल में ये लिखकर भेजा गया
सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ता ने अपना नाम उजागर नहीं किया है। शिकायतकर्ता ने लिखा है कि वीडियो गांव के सरकारी हाई स्कूल का है। यह ना तो फर्जी है और ना ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। वीडियो में छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाया जा रहा है। लड़कियों को मुर्गा बनाना समानता और सम्मान के खिलाफ है। यह स्कूल के माहौल के लिए उचित नहीं है। एक और सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के माध्यम से बेटियों के आगे बढ़ने की बात करती है जबकि दूसरी ओर स्कूलों में छात्राओं को इस तरह सजा दी जा रही है।