बिहार से कल कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे पांच शव:ट्रक की टक्कर से हुई थी मौत, गैंग लीडर पर NDPS की 10 FIR

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के जिन 5 लोगों की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हुई है, वे लोग 24 फरवरी को यानी 10 दिन पहले गांव से निकले थे। कल गुरुवार को सूचना पाकर परिवार के लोग उनके शव लेने के लिए रवाना हो गए। कल शनिवार को उनके शव पैतृक गांव में पहुंचने की संभावना है। मरने वालों में कनिपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), संजीव के साथ रहने वाली रजनी उर्फ रज्जी उर्फ रजिया (29) और रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) हैं, जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी धीरपुर घायल हुए। तीन बच्चों का पिता था साहिल कनीपला गांव के कृष्ण कुमार उर्फ काला ने बताया कि उसका बेटा साहिल (27) उसके छोटे भाई संजीव उर्फ जेपी के साथ रहता था। करीब 7 साल पहले साहिल की शादी हुई थी। इस शादी से साहिल के पास 3 बच्चे वैष्वणी, लविश और रिशु हैं। साहिल का बड़ा भाई राहुल करनाल में रहता है। ईंट-भट्‌टे से मिला साहिल का शव 24 फरवरी को उसके बेटे साहिल का शव पास के चनारथल गांव के खाली पड़े ईंट-भट्टे से बरामद हुआ था। उसी दिन से उसका छोटा भाई संजीव अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। वह अपने भाई छत्रपाल के साथ साहिल की तलाश कर रहा था। उनको पता था कि साहिल अपने चाचा संजीव के साथ है। फिर भी उनको किसी अनहोनी का डर सता रहा था। दो दिन पहले बेटे को लेकर गया कृष्ण कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की रात को संजीव घर से उसके बेटे साहिल को अपने साथ लेकर गया था। अगले दो दिन तक साहिल का कोई अता-पता नहीं चल पाया। इस दौरान साहिल का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। कल गुरुवार दोपहर को उसने अपनी बहन परमजीत कौर निवासी शेरगढ़ (इस्माइलाबाद) को घर बुलाया था। साहिल ने बुआ के सामने लगाया था मारपीट का आरोप कल परमजीत ने उसे बताया कि संजीव अपने साथियों के साथ 23 फरवरी के दिन साहिल को लेकर उसके घर आया था। यहां साहिल ने अपने चाचा संजीव पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके अगले दिन साहिल का शव बरामद हुआ। संजीव अपने भतीजे के संस्कार तक में शामिल नहीं हुआ। गैंग लीडर संजीव की संपत्ति अटैच हुई इस घटना से पहले जिला पुलिस ने संजीव कुमार की संपति अटैच करवाई थी। पुलिस ने संजीव के पास एक स्कॉर्पियो, करीब 10 ग्राम सोना, 47 हजार की नकदी समेत 19 लाख रुपए की संपत्ति को अटैच किया था। संजीव ने इस संपत्ति को नशीले पदार्थों को बेचकर जुटाया था। उसकी संपत्ति को अटैच करने के लिए जिला पुलिस ने कम्पीटेंट अथॉरिटी को लिखा था। बिहार के मधुबनी में हुआ हादसा बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर खोपा और परसा चौक के बीच गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में इन लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई और 2 घायलों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव कुरुक्षेत्र लाए जाएंगे। संजीव पर दर्ज हैं 10 FIR कुरुक्षेत्र जिले में संजीव उर्फ जेपी पर NDPS एक्ट की करीब 10 FIR दर्ज हैं। इनमें से कई मामले में संजीव जमानत पर चल रहा था। संजीव अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया। हालांकि संजीव काफी समय से रज्जी के साथ रहता था। शादीशुदा रज्जी यमुनानगर के साढ़ौरा की रहने वाली थी। रज्जी और विकास के खिलाफ भी कुरुक्षेत्र में NDPS एक्ट के केस दर्ज हैं।