उत्तराखंड: UPSC में चमके उत्तरकाशी के दो सितारे, आशुतोष और ऋषभ नौटियाल ने बढ़ाया देवभूमि का मान

Spread the love

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ताज़ा परिणामों ने एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड का मान बढ़ा दिया है. उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है. जैसे ही परिणाम घोषित हुए, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर गर्व जताया. उनकी सफलता अब पहाड़ के युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनकर उभर रही है.