Dehradun UPSC Topper : घर से ही ऑनलाइन कोचिंग ली, दूसरे प्रयास में क्रैक किया UPSC.. 66वीं रैंक वाली मीनल नेगी ने एस्पिरेंट्स को दिए ‘खास टिप्स’

Spread the love

Dehradun UPSC Topper Meenal Negi : यूपीएससी टॉपर मीनल नेगी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं. वह बताती हैं कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया. उनके बड़े भाई इंजीनियर हैं, जबकि छोटा भाई आईआईटी की तैयारी कर रहा है. मीनल की मां का कहना है कि मीनल शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं और परिवार हमेशा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है.