Rishikesh River Rafting: अगर आप भी गंगा की लहरों में राफ्टिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो देर करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. आने वाले कुछ ही दिनों में ऋषिकेश में राफ्टिंग के दाम दोगुने होने वाले हैं, जिसकी बड़ी वजह सड़कों पर लगने वाला लंबा जाम और पर्यटकों की भारी भीड़ है. वर्तमान में जो राफ्टिंग आपको महज 300 से 500 रुपये में मिल रही है, उसके लिए सीजन शुरू होते ही आपको 1200 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. आखिर क्यों अचानक बढ़ रहे हैं ये दाम और कौन सा समय है आपके एडवेंचर के लिए सबसे किफायती. जानिए राफ्टिंग से जुड़ा यह जरूरी अपडेट.
Rishikesh River Rafting: ऋषिकेश में राफ्टिंग का सबसे सही समय, टिकट भी बेहद कम, जल्द बना लें प्लान
