करनाल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे, नहर बाइपास पर फिसली मोटरसाइकिल

Spread the love

करनाल जिले में पश्चिमी यमुना नहर के बाइपास पर होली की देर शाम को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक फिसलने से हुआ, हालांकि कुछ लोग किसी वाहन की टक्कर की बात भी कह रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। होली के दिन घर लौटते समय हादसा मृतक की पहचान रामनगर के 17 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष अपने एक साथी हरीश के साथ होली का त्योहार मनाने के बाद बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। जब वे पश्चिमी यमुना नहर बाइपास पर पहुंचे, तो अचानक बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसा इतना भीषण था कि हर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मृतक हरीश के पिता जोगिंद्र ने बताया कि मेरा बेटे को हर्ष लेकर गया था और घर से कुछ ही दूर गए थे कि इनके साथ हादसा हो गया। अब बाइक फिसली है या फिर किसी ने साइड मारी है। जिससे हर्ष रेलिंग से जा टकराया और उसको ग्रिल घुस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरीश ने अस्पताल में आकर दम तोड़ा। दुकान मालिक को फोन पर मिली सूचना छाबरा सुपर स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों के एक्सीडेंट की सूचना उन्हें फोन पर मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि एक युवक गंभीर हालत में पड़ा था, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के कारण को लेकर संशय स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ का कहना है कि किसी गाड़ी की साइड लगने से हादसा हुआ, जबकि अन्य लोगों का कहना है कि बाइक फिसलने से दुर्घटना हुई। ऐसे में हादसे का सही कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।