हरियाणा सरकार ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी चल एवं अचल संपत्तियों की वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न ऑनलाइन जमा करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक पत्र के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 31 मार्च तक अपनी मौजूदा संपत्तियों का विवरण तैयार कर लें और इसे इंद्रा हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 30 अप्रैल तक भरे। प्रॉपर्टी रिटर्न पोर्टल पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। 30 अप्रैल के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा और इसके बाद रिटर्न जमा नहीं की जा सकेगी। निर्देशों में स्पष्ट किया गया कि वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न में बीमा पॉलिसियों का विवरण शामिल नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए पहले ही छूट प्रदान की जा चुकी है।
यहां देखिए सीएस के लेटर की कॉपी…
हरियाणा के HCS अधिकारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी डिटेल:CS का लेटर जारी, 30 अप्रैल लास्ट डेट; इसके बाद जमा नहीं होगी रिटर्न
