सोहना क्षेत्र के गांव दमदमा के निकट एक सड़क दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब तीनों श्रद्धालु पहाड़ियों पर स्थित एक मंदिर से दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान दमदमा निवासी 50 वर्षीय मुंदराज और रिठौज निवासी 25 वर्षीय उदय के रूप में हुई है। दुर्घटना में रिठौज निवासी सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए गए थे ग्रामीणों के अनुसार, उदय, सतपाल और मुंदराज गांव की पहाड़ियों पर स्थित बड़े जोहड़ के पास बने मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय जैसे ही सीसी रोड से उनकी तेज ढलान पर पहुंची तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत तीनों करीब 80 फुट पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए। पर्यटकों को ऊंट की सवारी कराता था मृतक इस हादसे में उदय और मुंदराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थाना प्रभारी सुखपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक मुंदराज दमदमा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर पर्यटकों को ऊंट की सवारी कराते थे। वे इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
गुरुग्राम में 80 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक:दो लोगों की मौत, नाबालिग बेटा घायल, मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा
