पंचकूला में अमेठी के सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या:21 दिन पहले शादी, होली पर मायके गई थी पत्नी; फोन ले गए बदमाश

Spread the love

हरियाणा के पंचकूला में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ढकौली के ममता एनक्लेव निवासी दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया है। मृतक की शादी 21 दिन पहले ही हुई थी। पंजाब के ढकौली के दीपक पंचकूला के आईटी पार्क एरिया स्थित एक कंपनी में जॉब करता था। 3 मार्च को रात करीब 2 बजे वह बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर लौट रहा था। सेक्टर-12 ए के पास पहुंचा, तो पैदल आए युवकों ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक के पास किसी प्रकार का कोई कैश-जेवर नहीं मिलने पर आरोपी उसका मोबाइल फोन साथ ले गए। पंचकूला शहर एरिया में हत्या की वारदात का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को एंबूलेंस के माध्यम से पंचकूला के सामान्य अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। पहले पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई। 3 मार्च को जब शव की शिनाख्त हुई, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार पॉइंट में समझिए मृतक व हत्या की कहानी जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी- DCP पंचकूला डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि युवक की हत्या में उनकी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उनके टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।