इंदौर में जहरीली गैस से 2 निगमकर्मियों की मौत:सीवर टैंक में सफाई करने उतरे थे, नगर निगम करवा रहा था सफाई; 1 कर्मचारी बचा

Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार शाम को सीवर टैंक में घुसने से नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। सीवर टैंक 25-30 फीट गहरा है। टैंक के अंदर जहरीली गैस से उनका दम घुट गया। मरने वालों की पहचान करण यादव और अजय डोडिया के तौर पर हुई है। घटना जोन 13 में चोइथराम मंडी गेट के पास की है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की ड्यूटी शाम 5 बजे तक थी। उस समय मौके पर तीन कर्मचारी मौजूद थे। शाम करीब 6:30 बजे नगर निगम के कर्मचारी जोन-13 क्षेत्र में सीवर सफाई कर रहे थे। चैंबर को मशीन के जरिए खाली किया जा रहा था। सक्शन टैंकर से नियमित सफाई चल रही थी। पाइप का हिस्सा निकालने चैंबर में उतरे थे कर्मचारी
इसी दौरान सफाई में उपयोग हो रहा एक इक्विपमेंट/पाइप का हिस्सा चैंबर के भीतर गिर गया। पाइप का हिस्सा निकालने के लिए एक कर्मचारी नीचे उतरा। कुछ देर बाद उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरा कर्मचारी भी चैंबर में उतर गया। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… टैंक के अंदर बेहोश पड़े थे साथी कर्मचारी
वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारी अकबर ने बताया कि जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो अंदर से एक आवाज सुनाई दी। झांककर देखा तो दोनों कर्मचारी बेहोश अवस्था में पड़े थे। इसके बाद अकबर भी नीचे उतरा गया था। इस दौरान मौके पर अमन भी मौजूद थे, जो कुली का काम करते हैं। निगमकर्मियों को बचाने सीवर टैंक में उतरे अमन सेम ने बताया कि मुझे पता चला कि दो लोग चैंबर में डूब गए हैं। मैंने अपनी कमर में रस्सी बांधी और चैंबर में नीचे उतरा। हुक को एक आदमी की बेल्ट से फंसा दिया। इस दौरान मेरे मुंह में गैस भर गई थी, फिर हम दोनों ऊपर आ गए। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया
इंदौर डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि पुलिस की मदद से करण और अजय को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र नगर पुलिस जांच कर रही है। इंदौर नगर निगम बोला- कर्मचारी बिना बताए चैंबर में उतरा
इंदौर नगर निगम ने बताया कि कर्मचारी करण बिना किसी को बताए पाइप निकालने के लिए चैंबर में उतरने लगा। उतरते समय वह चैंबर में गिर गया। उसे बचाने के लिए कर्मचारी अजय भी चैंबर में उतरा था, लेकिन उनकी जान चल गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कमिश्नर क्षितिज सिंघल और दूसरे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। ग्राफिक्स के जरिए जानें सीवर टैंक से जुड़ी सावधानियां… ……………………………… यह खबर भी पढ़ें सीहोर में सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत इछावर थाना क्षेत्र के खजुरिया घेंघी गांव में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक अनुराग (15 वर्ष) और नैतिक (14 वर्ष) अपने पिता देवनारायण के साथ गांव के किसान जितेंद्र के खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे। पढ़ें पूरी खबर…