हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,23,658 करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले वर्ष के ₹2,02,816 करोड़ के मुकाबले करीब ₹20,841 करोड़ ज्यादा है। बजट में मुख्यमंत्री ने अपने 12 विभागों को सबसे ज्यादा बजट दिया है। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री सैनी के पास ही सबसे ज्यादा विभाग हैं। वित्त और सामान्य प्रशासन समेत कई प्रमुख मंत्रालय उनके पास होने के कारण सबसे बड़ा बजट भी उनके नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री के पास करीब 98,070 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसमें 46,696.62 करोड़ पेंशन और ऋण पर खर्च होंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा के शिक्षा विभाग का बजट ₹22,915 करोड़ रखा गया है, जो सभी विभागों में सबसे बड़ा सेक्टोरल आवंटन है। तीसरे नंबर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के लिए ₹14,007 करोड़ का बजट मिला है। यह पिछले साल से करीब ₹2,500 करोड़ अधिक है। सीएम सैनी के अलावा मंत्रियों के विभागवार बजट की बात करते से सबसे ज्यादा मेहरबानी शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल पर की गई है। पिछले साल के बजट की तुलना में इस बार उनके 3 विभागों को 65 प्रतिशत की हाइप दी गई है। इसके अलावा सबसे कम बजट जिन मंत्रियों के विभागों को मिला है, उनमें महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज और श्याम सिंह राणा शामिल है। अब ग्राफिक्स में देखिए किस मंत्री को कितना बजट मिला… महिला मंत्रियों में आरती राव का बजट बढ़ा हरियाणा सरकार के 2026-27 के बजट में महिला मंत्रियों के विभागों पर खास जोर देखने को मिला है। बजट में स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास से जुड़े विभागों की राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष 2025-26 में इस विभाग का बजट ₹11,507 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में ₹14,007 करोड़ कर दिया गया है। यानी करीब ₹2,500 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। इसे महिला मंत्रियों में सबसे बड़ी वृद्धि माना जा रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के पास महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हैं। दोनों विभागों को मिलाकर देखें तो श्रुति चौधरी के पास पिछले साल ₹7,583 करोड़ का बजट था, जो इस बार बढ़कर ₹8,709 करोड़ हो गया है। यानी कुल ₹1,126 करोड़ की बढ़ोतरी। ————————-
ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश:महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिसभर्ती में रिजर्वेशन; लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा बजट में किस जिले को क्या मिला:गुरुग्राम में वेडिंग सिटी, करनाल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, हांसी को भी सौगात; 2 का जिक्र तक नहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर वित्त मंत्री के रूप में वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया है। ‘हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047’ को आधार बनाकर पेश किए गए इस बजट में हर जिले और हर वर्ग को छूने का प्रयास किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और औद्योगिक विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा CM ने सबसे ज्यादा बजट खुद को दिया:पिछले साल से ₹1300 करोड़ बढ़ा; विपुल गोयल पर खूब मेहरबानी, अनिल विज सहित 3 मंत्रियों पर सबसे कम
