यमुनानगर जिले एक 21 वर्षीय युवक की हत्या करके उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा युवक की गर्लफ्रेंड के साथ-साथ उसके परिजनों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। शव का आज यमुनानगर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससी रिपोर्ट के आधार पर हत्या का कारण पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच में सीआईए की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। उधर परिजन भी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। ढाई साल पहले रिलेश्न में आया राजीव शंकरपुरी कॉलोनी छोटी लाइन निवासी हर्ष ने बताया कि उसका भाई राजीव करीब 2 साल पहले स्नेहा नाम की लड़की से संपर्क में आया था। स्नेहा किसी दुकान पर काम करती है। परिवार में स्नेहा के बारे में सबको पता था कि राजीव उससे बात करता है, लेकिन उनकी मुलाकात कैसे हुई इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्हें कहीं से पता चला था कि दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से मिले थे, जिसके बाद उनके फोन नंबर एक्सचेंज हुए और लगातार बातें होने लगी। दोनों फिर मिलने भी लगे। करीब एक साल पहले राजीव ने स्नेहा के नाम का टैटू अपनी छाती पर गुदवाया। हर्ष का कहना है कि स्नेहा राजीव के साथ-साथ किसी अमित नाम के युवक के साथ भी करीब 12 साल के रिलेश्न में है। गर्लफ्रेंड के साथ हरिद्वार में मनाना चाहता था बर्थडे हर्ष ने बताया कि राजीव का रविवार को 21वां बर्थडे था। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर से यह कहकर निकला था वह हरिद्वार जा रहा है। उस समय वह स्नेहा के पास था और उसका प्लान स्नेहा के साथ हरिद्वार में बर्थडे सेलिब्रेट करने का था। हर्ष घर से निकल गया, जिसके बाद से उसका फोन नंबर लगातार स्विच ऑफ आने लगा। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर फिर थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि राजीव की निर्मम हत्या कर उसका शव बाड़ी माजरा तीर्थ नगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर होठ चिपका दिए थे पुलिस के अनुसार, शव की हालत बेहद खराब थी। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और ऊपर से चिपकाने वाला पदार्थ (फेविकोल जैसा) लगाया गया था, जिससे होंठ चिपक गए थे। गले पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। मौके से एक दुपट्टा और कुछ दूरी पर युवक का एक जूता भी बरामद हुआ। मृतक के बड़े भाई हर्ष ने बताया कि राजीव डीजे की दुकान पर पिछले 8 साल से काम कर रहा था। वह परिवार का सहारा बना हुआ था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों और एक बहन में राजीव दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में गहरा शोक छाया हुआ है। मां ज्योति ने जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच तेज यमुनानगर सदर थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें केस में लगातार जांच में जुटी हैं। राजीव के शव का आज सिविल अस्पताल यमुनानगर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा। फिलहाल शव की गर्दन पर निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई हा रही है। मुंह पर गोंद जैसा चीज मिली है वह क्या है इस बारे भी जांच में पता चलेगा। वहीं परिजनों द्वारा जिस युवती और युवक का जिक्र किया जा रहा है उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जल्द की मामले में खुलाया किया जाएगा।
हरिद्वार में गर्लफ्रेंड संग बर्थडे मनाना चाहता था राजीव:यमुनानगर में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, 2 दिन पहले घर से निकला
