कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद रविवार सुबह गो-तस्करों ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर हमला कर दिया। गोरक्षा दल के सदस्यों ने उनकी पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो गो-तस्करों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारनी चाही। गोरक्षा दल के सदस्यों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तो तस्करों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हालांकि बाद में गोरक्षा दल के सस्दयों ने दो तस्करों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली। तस्कर पंजाब की तरफ से गोवंश को काटने के लिए लेकर जा रहे थे। घटना जलेबी पुल के पास सुबह करीब 3 बजे की है। सुबह गुप्त सूचना मिली गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष निखिल निवासी अंचला चौक कुरुक्षेत्र ने बताया कि, आज सुबह करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश को वध के लिए गो-तस्कर यूपी की तरफ लेकर जा रहे हैं। इस पर वे अपने अन्य साथियों के साथ शाहाबाद के ठोल रोड पर पहुंचे और गश्त करने लगे। टक्कर मारने की कोशिश की कुछ देर बाद उनको संदिग्ध पिकअप आती दिखी। उन्होंने उसे रोकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह से बच गए। उन्होंने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया, तो पिकअप के पीछे खड़े तस्करों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पंक्चर होने पर गाड़ी छोड़कर भागे इसी दौरान तस्करों की गाड़ी पंक्चर हो गई और एक्सीडेंट हो गई। गाड़ी रुकते ही तस्कर उसे छोड़कर जलेबी पुल की तरफ भागने लगे। भागते समय 2 तस्कर खेतों की कंटीली तारों में फंस गए। एक का सिर बाढ़ के पिलर से टकराया, जिससे उसे चोट लगी। टीम ने उनको काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े तस्कर गाड़ी में 4 गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। टीम ने गोवंश को छुड़ाकर गोशाला में छोड़ दिया। वहीं, पकड़े गए तस्करों की पहचान मोनिष निवासी सुल्तानपुर और सानु निवासी दुधगढ़, यूपी के रूप हुई, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र में गोरक्षा दल पर पत्थरों से हमला:तस्करों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, भागते समय कंटीली तारों में फंसे, दो पकड़े
