गुरुग्राम में उद्योग विहार सेक्टर 19 के पीपल वाला चौक पर एक ट्रक ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। हादसे में कानपुर के रहने वाले कृष्ण गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उद्योग विहार थाने पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें ट्रक ड्राइवर की लापरवाही नजर आ रही है। मृतक युवक कृष्ण गुप्ता, गुरुग्राम में किराए के कमरे पर रहता था। वह ब्लिंकिट कंपनी में बतौर डिलीवरी पार्टनर काम करता था। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी बाइक पर ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। पीपल वाला चौक पर ट्रैफिक सिग्नल पर एक ट्रक अचानक राइट टर्न लेने लगा। रुकने की बजाय दोबारा गाड़ी चढ़ाई ट्रक को टर्न लेता देखकर कृष्णा ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह फिसलकर ट्रक के नीचे चला गया। ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए पहली बार कुचलने के बाद रुकने के बजाय गाड़ी को पीछे करके दोबारा कुचल दिया। बचाव में हाथ पैर मारे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्ण ने बचाव के लिए हाथ-पैर मारे और जोर-जोर से चिल्लाया, लेकिन ड्राइवर ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। CCTV में कैद हुई घटना इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें ट्रक के नीचे बाइक और कृष्ण दोनों कुचलते नजर आ रहा है। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, ड्राइवर की तलाश की जा रही है। गुरुग्राम में एक लाख डिलीवरी बॉय गुरुग्राम में करीब एक लाख डिलीवरी बॉय काम करते हैं। कृष्णा गुप्ता जैसे युवा ब्लिंकिट, स्विगी, जोमेटा, इंस्टामार्ट, बिग बास्केट जैसी 50 से ज्यादा क्विक कॉमर्स कंपनियों में डिलीवरी पार्टनर हैं। अधिकतर कंपनियों में 10 से15 मिनट की डिलीवरी का दबाव उन्हें रिस्की राइडिंग के लिए मजबूर करता है। परिवार में अकेला कमाने वाला परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा है कि छोटे भाई की मौत ने घर उजाड़ दिया है। चार भाइयों में सबसे छोटे कृष्णा परिवार की उम्मीद थे, लेकिन अब उनकी कमी हमेशा खलेगी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार शव को कानपुर लेकर चले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में लापरवाही, ओवरस्पीडिंग और संभावित ड्राइविंग नियमों की अनदेखी से यह एक्सीडेंट हुआ है। उद्योग विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गुरुग्राम में ट्रक ने डिलीवरी बॉय को कुचला VIDEO:मौके पर मौत, अचानक लिया राइट टर्न, रुकने की बजाय दोबारा गाड़ी चढ़ाई
