करनाल में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:पुरानी रंजिश में पेट और छाती में किए वार; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

करनाल जिले के रामनगर इलाके में देर रात एक 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक घर के बाहर बैठा था, तभी बाइक सवार हमलावर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। घायल को तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घर के बाहर बैठा था, तभी किया हमला घायल युवक की पहचान रामनगर के 22 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। घायल युवक के परिजन मोहित ने बताया कि बीती रात अंकुश अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि अंकुश संभल भी नहीं पाया। पेट और छाती में किए कई वार परिजन मोहित के अनुसार हमलावरों ने अंकुश के पेट और छाती में कई वार किए। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान अंकुश की मौत हो गई। पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह परिजनों का कहना है कि अंकुश की पहले भी इन हमलावरों के साथ लड़ाई हो चुकी थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते बीती रात दोबारा हमला कर दिया गया। हमलावर भी रामनगर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।