अंबाला में मंत्री विज के घर पहुंचे सीएम सैनी:जाना हालचाल, दोनों पैरों में प्लास्टर; विधानसभा सत्र से दूर

Spread the love

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने विज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। उल्लेखनीय है कि आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। दोनों पैर में फ्रैक्चर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। अंबाला स्थित घर पर नहाते समय वह वॉशरूम में फिसल गए। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है। हाल ही में उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे हैं। उन्होंने अपने पैरों को टेबल पर रखा हुआ है। दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे हैं। इससे पहले, जून 2020 में भी अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था। विधानसभा सत्र में नहीं हो पा रहे शामिल 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में भी विज शामिल नहीं हो पाए थे। मीटिंग में मंत्री अनिल विज को शामिल होना था, लेकिन दोनों पैरों में फ्रैक्चर और डॉक्टरों की एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस कारण से वह चल रहे विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। 3 बार झेल चुके फ्रैक्चर, 2 बार बाथरूम में फिसले मार्च 2019 में बाइक से गिरेः भाजपा की बाइक रैली के दौरान अनिल विज बाइक चलाते वक्त फिसल कर गिर गए थे। उन्हें आंख और घुटने में चोटें आई थीं। हालांकि तब फ्रैक्चर नहीं हुआ था। जून 2020 में बाथरूम में फिसलेः अनिल विज अपने घर के बाथरूम में फिसलने के कारण गिर गए थे। इस घटना में उन्हें बाएं जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें पहले अंबाला में उपचार कराया गया और बाद में मोहाली के अस्पताल में सर्जरी के लिए भी ले जाया गया था। जून 2025 में पैर के अंगूठे में फ्रैक्चरः अनिल विज को बाएं पैर के अंगूठे के पास दर्द हुआ, जिसमें जांच पर हेयरलाइन फ्रैक्चर (हल्का फ्रैक्चर) पता चला। इस चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।