10वीं की छात्रा रेप-हत्या केस में रोहतक PGI में पंचायत:पिता बोले- मेरे पास आरोपियों का नाम-पते, गिरफ्तारी तक शव नहीं लेंगे

Spread the love

हरियाणा के चरखी दादरी में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप-हत्या का मामला तूल पकड़ गया है। शुक्रवार को रोहतक पीजीआई में जुटे परिजनों ने साफ कर दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं लेंगे। पीजीआई में पंचायत को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। छात्रा के पिता ने कहा-मेरे पास आरोपियों का नाम पता है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। जब तक बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह शव नहीं लेंगे। छात्रा 24 फरवरी को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि रोज गार्डन में एक लड़की बेसुध पड़ी है। पुलिस ने छात्रा को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गांव के पूर्व सरपंच दिनेश श्योराण ने आरोप लगाया कि… छात्रा की फ्रेंड ही उसे युवकों के पास लेकर गई थी। उन्होंने कॉफी में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश किया। इसके बाद गैंगरेप कर दादरी के पार्क में छोड़कर फरार हो गए। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पढ़िए…पूर्व सरपंच ने क्या आरोप लगाए