चरखी दादरी में छात्रा से रेप के बाद हत्या:रोज गार्डन में बेहोश मिली थी नाबालिग, रोहतक PGI में तोड़ा दम

Spread the love

चरखी दादरी के रोज गार्डन में मिली एक छात्रा की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या, रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा चरखी दादरी के रोज गार्डन में मिली थी। जिसकी कोई जहरिला पदार्थ सेवन करने से हालत खराब हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। बेहोशी की हालत में मिली थी छात्रा चरखी दादरी के बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि रोज गार्डन में एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसकी हालत बहुत खराब हो रखी थी। इसके बाद नाबालिग छात्रा को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उसके बाद उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान नाबालिग छात्रा की मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 16 साल है। वहीं मृतका छात्रा के परिवार वालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। इधर, मृतका के पिता के बयान पर हत्या, रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। नाबालिग छात्रा गर्भवती थी या नहीं, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चला पाएगा। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।