इस ट्रिक से चुटकियों में मिलेगी होलाष्टक के दिन सिद्धि, 11 हजार जाप में पूरे हो जाएंगे 1.25 लाख मंत्र, जानें तरीका

Spread the love

होलिका दहन से 7 दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है. होलाष्टक के ये आठ दिन तंत्र-मंत्र के लिए सबसे खास हैं. इन दिनों में किसी मंत्र को सिद्ध करने के चांस बढ़ जाते हैं. साल 2026 में होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से हो गई है, जो 3 मार्च तक रहेगी. लोकल 18 ने इस बारे में हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से बात की. पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि सिद्धि प्राप्त करने के इस उपाय से टोना टोटका भी बेअसर हो जाता है. इससे घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.