मैथ से डर लग रहा, इंटर के छात्र का सुसाइड:प्रयागराज में एग्जाम से पहले दोस्त को कॉल की, दसवीं का टॉपर था

Spread the love

प्रयागराज में एग्जाम से ठीक पहले इंटर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसने अपने दोस्त को आखिरी कॉल की। उससे कहा- मैथ से बहुत डर लग रहा। मैं समझ नहीं पा रहा कि कैसे पेपर दे पाऊंगा। इतना कहने के बाद वह अपने रूम में गया। वहां फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्र दसवीं में अपने स्कूल का टॉपर रहा था। परिवार वालों और स्कूल के मुताबिक छात्र पढ़ने में बहुत होनहार था। घटना सोमवार सुबग धूमनगंज थानाक्षेत्र के मुडेरा इलाके की है। अब पूरा मामला विस्तार से…
मुंडेरा में जय सिंह अपनी पत्नी और दो बेटे समीर (17) और प्रिंस (10) के साथ रहते हैं। समीर कक्षा 12 में पढ़ता था। जबकि, प्रिंस कक्षा 5 का छात्र है। समीर के पेपर चल रहे थे। वह मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। सोमवार को उसका मैथ का पेपर था। चचेरे भाई सत्यम ने बताया- सोमवार दोपहर 2:30 बजे से समीर यादव (17) का मैथ का पेपर था। वह पिछले कुछ दिनों से मैथ के एग्जाम की तैयारी को लेकर तनाव में था। रविवार रात भी वह देर तक पढ़ाई करता रहा। मां ने बेटे को फंदे पर देखा तो चीख पड़ी
सोमवार सुबह करीब 7 बजे समीर की मां उसे जगाने के लिए पहुंचीं। कमरे के बाहर से कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। समीर कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोस्त ने समझाने की कोशिश की तो फोन काटा
चचेरे भाई सत्यम के मुताबिक, सुसाइड से ठीक पहले समीर ने अपने एक दोस्त को फोन किया था। उसने कहा था कि उसे मैथ समझ में नहीं आ रही है। परीक्षा को लेकर बहुत डर लग रहा है। दोस्त ने समीर को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने फोन काट दिया। घटना के बाद जब समीर के फोन की कॉल हिस्ट्री चेक की गई तो उसमें अंतिम बार दोस्त का नंबर डायल मिला। जब दोस्त से बात की गई तो उसने परिवार वालों को ये जानकारी दी। समीर के पिता जय सिंह मुंडेरा मंडी में किराने की छोटी दुकान चलाकर परिवार चलाते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई प्रिंस पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। बेटे की मौत के बाद से ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 10वीं में स्कूल टॉपर था
परिजनों ने बताया कि समीर पढ़ाई में बेहद गंभीर और अनुशासित था। 10वीं कक्षा में वह अपने स्कूल का टॉपर रहा था। अन्य सभी विषयों में उसकी पकड़ मजबूत थी, लेकिन गणित को लेकर वह अक्सर दबाव महसूस करता था। वह मुंडेरा स्थित मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता था धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया- छात्र ने सुसाइड किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल के अलावा बाकी एंगल पर जांच की जा रही है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर