गुरुग्राम में युवती ने बॉयफ्रेंड को जड़े कई थप्पड़:बोलीं- बुला ले पुलिस, मेरे पास सारे सबूत; भीड़ लगाने पर लोगों को धमकाया

Spread the love

गुरुग्राम जिले में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने बॉयफ्रेंड को सरेआम थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वीडियो में युवती चिल्लाते हुए कह रही है कि बुला ले पुलिस, मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए। मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं, कहती सुनाई दे रही है। युवती की हरकत देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो में युवती गुस्से में बॉयफ्रेंड पर हाथ उठाती है और थप्पड़ जड़ती दिखाई देती है। जब कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो युवती उन्हें भी धमकाती नजर आती है और कहती है कि कोई दखल न दे। सोशल मीडिया पर वायरल घटना को युवक के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया, जो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो की लोकेशन और दोनों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिल रही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग कमेंट्स भी खूब कर रहे हैं। कुछ लोग युवती के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, जबकि अन्य इसे हिंसा का रूप मानकर निंदा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि “रिश्तों में सम्मान जरूरी है, लेकिन सरेआम हिंसा गलत है। पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि पीआरओ टीम का कहना है कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच शुरू की जा सकती है। ऐसे वीडियो अक्सर प्राइवेसी और सार्वजनिक बिहेवियर पर सवाल खड़े करते हैं। हालांकि बाद में समझौता भी हो जाता है।