कैथल के तालाब में मिला 7-महीने का भ्रूण:ग्रामीणों ने देख बुलाई पुलिस, कई दिनों से पानी में पड़ा था; महिला की तलाश

Spread the love

कैथल जिले के गांव दुबल में करीब सात माह का एक भ्रूण तालाब में पाया गया। वह कई दिनों से पानी में पड़ा होने के कारण फूला हुआ था। गांव के लोगों ने जैसे ही भ्रूण को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कलायत पुलिस थाना को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। महिला की तलाश में जुटी पुलिस हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इसे तालाब में किसने फेंका है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही भ्रूण को फेंकने वाली महिला को पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी है। भ्रूण का पोस्टमॉर्टम होगा आज कलायत थाना एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास रात को करीब 10 बजे सूचना आई थी कि गांव दुबल के एक तालाब में भ्रूण पड़ा हुआ है, उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां से भ्रूण को जब बाहर निकाला गया, तो वह पानी के कारण फूला हुआ था। उन्होंने बताया कि आज भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। साथ ही गांव व आसपास में गर्भवती महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।