कैथल में गाड़ी की टक्कर से नाबालिग की मौत:मोटरसाइकिल पर दुकान से घर लौट रहा, बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा

Spread the love

कैथल के गांव खरकां गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। वह बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था और देर रात बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काम से घर लौट रहा था मृतक के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा कर्ण बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। रोज की तरह सुबह अपने काम पर गया था। रात को काम खत्म कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे की मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन ड्राइवर मौके से भाग गया। परिवार में माता- पिता और एक छोटा भाई इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे तुरंत उसे कैथल के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कर्ण के परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक छोटा भाई है। मृतक के पिता ने आरोपी वाहन ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुहला थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।