हरियाणा में कम हुआ सर्दी का असर:7 शहरों में तापमान 27 डिग्री पार; रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर चढ़ा

Spread the love

हरियाणा में अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। लगातार दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ रहा है। हालांकि नमी ज्यादा होने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। रात का तापमान में दिन से दोगुना कम बन हुआ है। इससे लोगों को सुबह और रात में ठंड महसूस हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप तेज होने लगी है और ठंड का असर अब सीमित होता दिख रहा है। 7 स्थानों पर 27 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
राज्य में 7 शहरों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पलवल सबसे गर्म रहा यहां तापमान 29.1°C दर्ज किया गया है। इसके अलावा नूंह में पारा 27.9°C, गुरुग्राम में 27.8°C, महेंद्रगढ़ 27.6°C, नारनौल 27.5°C, भिवानी एडब्ल्यूएस 28.1°C और हिसार 27.0°C में भी पारा 27 डिग्री या उससे अधिक दर्ज हुआ। दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। रात में 10 डिग्री से नीचे कहीं नहीं गया पारा
न्यूनतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के किसी भी शहर में तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। हिसार में सबसे कम 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में रात का पारा 12 से 14 डिग्री के बीच रहा, जिससे सुबह हल्की ठंड तो महसूस हुई, लेकिन सर्दी का तीखापन कम रहा।