रोहतक के रेलवे रोड पर दो सुनारों की दुकान पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापेमारी की। रेड के दौरान जीएसटी की टीम सुनार की दुकानों के अंदर गई और कागजों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान में ग्राहकों को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। जीएसटी की टीम रेलवे रोड पर शुभम ज्वेलर्स के शोरुम पर पहुंची, जहां टीम के सदस्यों ने जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान शोरुम के अंदर बैठे ग्राहकों को भी बाहर निकाल दिया गया। साथ ही टीम ने शोरुम मालिक से जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों को लेना शुरू कर दिया। ज्वेलर्स के यहां टीम ने जीएसटी से संबंधित कागजों के साथ लैपटॉप को भी खंगाला। जीएसटी से जुड़े बिल व रजिस्ट्रर भी चेक किए गए। जीएसटी चोरी को लेकर टीम को शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने रेड करते हुए दस्तावेजों की जांच की। लाल घासीराम ज्वेलर्स के यहां भी पहुंची टीम जीएसटी इंस्पेक्टर मोहित अहलावत के नेतृत्व में एक टीम अग्रसेन चौक स्थित लाल घासीराम के शोरुम पर पहुंची और दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। टीम ने जीएसटी से संबंधित कागजों की जांच करते हुए शोरुम मालिक से भी पूछताछ की।
रोहतक में दो ज्वेलरी शोरूम पर GST की रेड:ग्राहकों को बाहर निकाला, कई घंटे तक चली कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच
