टीआई-एएसआई समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड:मुरैना में 5 ट्रैक्टर पकड़े, 4 को छोड़ दिया; ASI ने वीडियो बनाकर SP को भेजा था

Spread the love

मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम चिन्नोनी थाने के टीआई और एएसआई समेत 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका का है। पुलिस टीम ने 16 फरवरी को दबिश देकर रेत से भरे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े थे, लेकिन महज एक पर कार्रवाई की और बाकी 4 को छोड़ दिया। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है। एएसआई ने ही एसपी को भेजा वीडियो घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे क्षेत्र के होराबरा घाट की है। चिन्नोनी पुलिस टीम अवैध रेत का परिवहन रोकने गई थी। वहां 5 ट्रैक्टर पकड़े गए, लेकिन कार्रवाई सिर्फ एक पर हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी (SI) शंभू दयाल बाथम और एएसआई (ASI) कमलेश कुमार के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एएसआई ने कार्रवाई का वीडियो सीधे एसपी समीर सौरभ को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद एसपी ने पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया। इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज एसपी ने कार्रवाई करते हुए पूरी टीम को लाइन हाजिर नहीं, बल्कि निलंबित किया है। इनमें शामिल हैं… टीआई बोले- ग्रामीणों ने घेर लिया था निलंबित थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम ने अपनी सफाई में कहा, “16 फरवरी को चम्बल नदी के अवैध रेत पर कार्यवाही करने गए थे पांच ट्रेक्टर पकड़े लेकिन ग्रामीण हावी हो गए हमारे पास सिर्फ 4 लोगों का ही बल था फिर स्थिति देख जो ट्रेक्टर हाथ में था उसे लेकर थाने पहुंचे। नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती थी। रेत पर कार्यवाही करने में अक्सर यह परेशानी आती है। नोकल ग्रामीण इकट्ठे हो जाते है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। जो निर्देश होंगे पालन करेंगे।” विभागीय जांच शुरू एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि चिन्नोनी थाने द्वारा की गई कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने संज्ञान लिया है। लापरवाही बरतने वाली टीम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं और मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।