Dharma Aastha : पूजा में स्थापित कलश शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसके मुंह पर आम के पत्ते लगाए जाते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है. कई जगह अशोक, पीपल, जामुन, पैय्या के पत्तों के साथ साथ कुश के बर्मा का भी उपयोग होता है. ये पत्ते मिलकर पूजा के वातावरण को पवित्र बनाते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए पिथौरागढ़ के पंडित बलदेव दत्त भट्ट बताते हैं कि कलश में भरा जल भी जीवन का प्रतीक माना जाता है. उसके ऊपर रखे पत्ते प्रकृति के संतुलन को दर्शाते हैं.
Pooja Kalash : पूजा कलश पर लगे ये पत्ते ही लाते हैं घर में सुख-समृद्धि, आम वाला क्यों ज्यादा अच्छा, जानें
