JEE Main में इंदौर के रिद्धेश MP टॉपर, 99.99 पर्सेंटाइल:गर्ल्स में अनुष्का अग्रवाल रहीं अव्वल; देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल

Spread the love

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन-1, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। देशभर में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, लेकिन मध्यप्रदेश का एक भी विद्यार्थी इस सूची में शामिल नहीं हो सका। प्रदेश में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ टॉपर रहे, जबकि इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट गर्ल्स टॉपर बनीं। ओलम्पियाड गोल्ड मेडलिस्ट ने फिर दिखाई चमक
रिद्धेश इससे पहले 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 (पेरिस, फ्रांस) में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। जुलाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि सेशन-2 में प्रदेश के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अब सभी की नजरें JEE Main सेशन-2 पर टिकी हैं, जहां छात्रों को अपनी रैंक सुधारने का एक और मौका मिलेगा। देश के 100 पर्सेंटाइल टॉपर्स
देशभर के 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। इनमें दिल्ली (एनसीटी) के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी मथीथ और पसला मोहित, बिहार के शुभम कुमार, राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम, ओडिशा के भावेश पत्र, हरियाणा के अनय जैन, महाराष्ट्र के माधव विरडिया, गुजरात के पुरोहित निमय और तेलंगाना के विवान शरद महिश्वरी शामिल हैं। कल्पवृक्ष की छात्रा अनुष्का रहीं स्टेट टॉपर
इंदौर स्थित कोचिंग संस्थान कल्पवृक्ष की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 99.96%ILE हासिल कर स्टेट गर्ल्स टॉपर का स्थान प्राप्त किया। संस्थान से इस वर्ष सर्वाधिक 91 विद्यार्थियों ने 99% से अधिक स्कोर किया, जो मध्यप्रदेश के कोचिंग संस्थानों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। कल्पवृक्ष पिछले 17 वर्षों से इंदौर में आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए एक प्रतिष्ठित संस्थान रहा है। सात वर्ष पूर्व संस्थान ने मेडिकल NEET (UG) की तैयारी भी शुरू की थी। संस्थान के अनुसार अब तक 2950 से अधिक आईआईटियन तैयार किए जा चुके हैं और मेडिकल में भी लगातार बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान की शिक्षण पद्धति, अभिभावकों के सहयोग तथा डायरेक्टर्स विजित जैन एवं गीतिका जैन के मार्गदर्शन को दिया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे: इंदौर के टॉपर्स ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड