झज्जर में महिला बैंक कर्मी की गला काट कर हत्या:हांसी से CA पति के साथ गुरुग्राम जा रही थी; 5 महीने पहले शादी हुई थी

Spread the love

हरियाणा के झज्जर स्थित बहादुरगढ़ में देर रात एक महिला बैंककर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका गुरुग्राम में काम करती थी। घटना के समय वह अपने पति अंशुल के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी। जानकारी के अनुसार, पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है और पत्नी भी वहीं बैंक में नौकरी करती थी। दोनों की पिछले साल सितंबर में अरेंज मैरिज हुई थी। रविवार रात करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी कुछ घंटों बाद रास्ते में वारदात हुई। पति ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को कॉल कर दी। हालांकि, मौके पर पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि हत्या किसने की। पुलिस को पति पर भी शक है। अब जानिए पूरा मामला…