Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम स्थिर और शुष्क बना हुआ है. उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 16 फरवरी को धूप खिली रहेगी और बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के अनुसार पिछले तीन–चार दिनों जैसा ही मौसम रहेगा. दिन में कड़क धूप और सुबह-शाम ठंड महसूस होगी. यह शुष्क मौसम किसानों के लिए अनुकूल है, लेकिन तापमान के उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है.
Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में अब ठंड के तेवर पड़े ढीले, बढ़ने लगा तापमान, बारिश होगी या नहीं, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम
