Big Cardamom Benefits : कब्ज हो या संक्रमण…पहाड़ों की ये काली इलायची सेहत के लिए संजीवनी, जानें तरीका

Spread the love

Big cardamom benefits in hindi : उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाली बड़ी इलायची, जिसे पहाड़ की काली इलायची कहा जाता है, केवल मसाला ही नहीं बल्कि प्राकृतिक औषधि भी है. आयुर्वेद में इसके कई चमत्कारी गुण बताए गए हैं. लोकल 18 ने इसके बारे में बागेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल से बात की. डॉ. पटेल बताते हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन के बाद इलायची चबाने की परंपरा इसी कारण से है. इसके नियमित सेवन से पेट दर्द, भारीपन और कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं. पहाड़ों में लोग इसे चाय या पानी में उबालकर भी पीते हैं, जिससे पेट को ठंडक मिलती है.