सोनीपत में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म:कॉलेज जाते समय युवक भगा ले गया था; पुलिस जांच में खुलासा, युवक अरेस्ट

Spread the love

सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप निवासी गांव आंवली, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 24 जनवरी को लापता हुई थी नाबालिग जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है। 24 जनवरी की सुबह 8 बजे कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने शक जताया कि संदीप निवासी गांव आंवली उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। परिवार ने अपनी ओर से तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया दुष्कर्म का मामला थाना बरोदा के उप निरीक्षक उदय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया। कोर्ट आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए और महिला विशेषज्ञ व लीगल एड टीम से काउंसलिंग करवाई गई। बयान और जांच के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।