कुरुक्षेत्र जिले में आज पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की अगुआई में सद्भाव यात्रा शाहाबाद पहुंची। दयाल नगर से शुरू होकर यह यात्रा मदनपुर, मोहनपुर, हबाना, तिगरी होते हुए खेड़ा में खत्म हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में सबसे बड़ा संकट बेरोजगारी है और सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। यह यात्रा न सिर्फ कांग्रेस के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ रही है, बल्कि लोगों की असली आवाज भी बन गई है। बृजेंद्र सिंह ने सरकार पर समाज को बिखरने का आरोप भी लगाया। भर्ती प्रक्रिया में घोटाले- बृजेंद्र सिंह बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा NET और PHD जैसी कठिन परीक्षाएं पास करके भी नौकरी के लिए भटक रहा है।सैकड़ों पदों पर मुट्ठीभर चयन होते हैं। उसमें भी भर्ती प्रक्रिया सालों लटकी रहती है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। NET और पीएचडी वाले भी अपात्र घोषित हो रहे हैं। प्राथमिकता से मिले नौकरी उन्होंने बाहरी उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर सरकार पर जोरदार हमला किया। कहा कि मैं किसी राज्य के युवा के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन हरियाणा के लाखों शिक्षित युवा बेरोजगार हैं, तो राज्य की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अगर चयन सूची में ज्यादातर नाम बाहर के हैं तो सरकार पारदर्शी आंकड़े जारी करे। कानून व्यवस्था ध्वस्त बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लॉ एंड ऑर्डर के प्रति सबसे चिंतित नहीं है। हरियाणा में पहले ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं था, अब सरकारी आंकड़ों में 62-63 गैंग्स ऑपरेट कर रहे हैं। पिछले दो सालों में हालात इतने खराब हैं कि व्यापारी डर रहे हैं। हाल ही में एक सीनियर पुलिस अधिकारी को वर्दी में बिठाकर अपमानिता किया गया। जनकल्याण योजनाओं में कटौती आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनकल्याण योजनाओं को काट रही है। ओल्ड एज पेंशन में कटौती की कोशिश की गई। दबाव पड़ने पर सरकार को उसे वापस लेना पड़ा। PPP (परिवार पहचान पत्र) का मकसद लोगों को सोशल सिक्योरिटी से बाहर निकालना है। श्रम विभाग में 1500 करोड़ का वर्क-स्लिप घोटाला हुआ। फर्जी मजदूरों के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए। समाज में बिखराव की राजनीति आरोप लगाया कि सरकार जाति-समुदाय के नाम पर जहर फैला रही है। जब रोजगार नहीं मिलता, तो असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विभाजन की राजनीति होती है। हरियाणा की ताकत 36 बिरादरियों का भाईचारा है। युवा बेरोजगार, किसान परेशान, समाज बंटा हुआ है तो विकास कैसे होगा? पंजाब में AAP और कांग्रेस में मुकाबला बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में असली मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। अकाली दल अपनी करतूतों की वजह से हाशिये पर जा चुकी है और BJP वहां सशक्त नहीं है। पंजाब में BJP का स्टेट वही है, जो साल 2014 से पहले हरियाणा में था।
कुरुक्षेत्र में बृजेंद्र सिंह का सरकार पर निशाना:सद्भाव यात्रा में बोले-भाईचारा बिगाड़ रही BJP, कानून व्यवस्था ध्वस्त, पंजाब में AAP-कांग्रेस में मुकाबला
