MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. ग्वालियर में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- बड़ी बहू परेशान करती है ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में 95 वर्षीय रामाधार गुप्ता ने शुक्रवार रात लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली पेट से आर-पार निकल गई। परिजन आवाज सुनकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर 2. उज्जैन में इमाम बोले- जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें 28 जनवरी को केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को सरकारी व औपचारिक कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से बजाने और सभी के खड़े होने के निर्देश जारी किए। उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर 3. दतिया में मेड़ को लेकर विवाद, बुजुर्ग ने महिला को डंडे से पीटा
दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के पलोथर गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद डंडे और सरिया चले। घटना का वीडियो सामने आने पर मामला सुर्खियों में आया। झगड़े में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर 4. MP में 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम…बादल छाएंगे मध्य प्रदेश में 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छा सकते हैं। इससे पहले भोपाल और इंदौर में दिन गर्म, जबकि पचमढ़ी, खजुराहो व कटनी में रातें ठंडी हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। हल्की सर्दी का दौर जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर 5. किराने की दुकान गई मासूम पर कुत्ते का हमला, पैर को जबड़े में दबाया छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम दत्तरा में शनिवार सुबह आवारा कुत्ते ने किराने की दुकान जा रही मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर को जबड़े में दबा लिया, जिससे गहरे घाव हो गए। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर 6. भोपाल में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, लगी आग, 4 दोस्त गंभीर भोपाल में शादी से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो मुबारकपुर के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई और आग लग गई। हादसे में चारों युवक गंभीर घायल हुए। देर रात तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ। आसपास के लोगों ने युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 7. रीवा में RTO की वसूली पर ड्राइवरों का हंगामा, हाईवे पर 2 घंटे जाम रीवा के नेशनल हाईवे-30 स्थित सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार रात ट्रक ड्राइवरों ने आरटीओ चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। नाराज ड्राइवरों ने गाड़ियां खड़ी कर विरोध जताया। भीड़ ने खुद को आरटीओ से जुड़ा बताने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. बुलेट की आवाज से सहम जाता था मासूम, शिकायत पर 12 घंटे में एक्शन इंदौर में पांच माह के बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आधी रात तेज आवाज में बुलेट चलाने वाले युवक पर चालानी कार्रवाई की। कर्कश आवाज से बच्चा डरकर रोने लगता था। शिकायत के बाद पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को पकड़कर चालान किया और सख्त चेतावनी दी। कार्रवाई 13 फरवरी को हुई। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. विधवा बेटी का पुनर्विवाह कराया तो 10 साल के लिए समाज निकाला बालाघाट जिले की लांजी तहसील में विधवा बेटी का पुनर्विवाह कराने पर मानिक सोनवाने के परिवार को समाज से 10 साल के लिए बहिष्कृत कर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 8 जनवरी 2026 को बेटी की शादी महाराष्ट्र के रामटेक निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. बागेश्वर धाम में 301 कन्याओं का सामूहिक विवाह खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर रविवार को 301 जोड़े सात फेरे लेंगे। यह आयोजन लगातार सातवीं बार हो रहा है। समारोह में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, क्रिकेटर शिखर धवन और उमेश यादव शामिल होंगे।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला को डंडे से पीटा, बेटी का पुनर्विवाह, समाज से निकाला, इमाम बोले- वंदे मातरम् की अनिवार्यता इस्लाम विरोधी
