नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार में गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। सड़क किनारे खड़ी कार से पिस्टल बरामद हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन की जांच भी की जाएगी। घटना नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में सेक्टर 107 की है। मृतक दोनों दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे। खबर अपडेट की जा रही…
वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की:फिर खुद जान दी; नोएडा में कार के अंदर मिली दोनों लाशें
