हरियाण के रोहतक जिले के आईएमटी थाना एरिया के गांव पोलंगी में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद मकान में पड़े मिले। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया, जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान कर्मबीर उर्फ बुल्ला पुत्र जयनारायण और उसके भाई कुलदीप के रूप में हुई। दोनों की उम्र 50 साल के पार है। दोनों की लाठी डंडों एवं ईंटों से वार कर हत्या कर की गई है। चेहरे को बुरी तरह काटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मकान को भी सील कर दिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों का एक बड़ा भाई नन्हा है, जो कल शाम से लापता है। गांव की एक युवती भी कल से गायब बताई गई है। युवती पक्ष नन्हे के दोनों भाइयों के घर इसी मामले में उलाहना देने गए थे, जहां झगड़ा हो गया था। फिलहाल, पुलिस इसी मामले से दोहरे हत्याकांड को जोड़कर देख रही है। जिस मकान में शव मिले, वह गांव के बाहर बना है
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है। पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है कि दोनों भाई यहां कब आए और उनके साथ कौन-कौन थे। छह भाई, तीन की मौत, दो की हत्या, एक गांव से बाहर
पुलिस की शुरुआती जानकारी में आया है कि जयनारायण के छह संतानें थीं, जिनमें तीन की मौत हो चुकी है। कर्मबीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप की शुक्रवार को हत्या कर दी गई, जबकि एक गांव से बाहर रहता है। पुलिस ने उसे मामले की जानकारी दे दी है। अभी तक वह मौके पर नहीं पहुंचा है। दोनों के बड़े भाई पर लगा है युवती को ले जाने आरोप
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बड़े भाई नन्हे पर गांव की ही एक युवती को भगा कर ले जाने का आरोप है। दोनों गुरुवार से ही लापता है। इसे लेकर युवती के पक्ष ने गुरुवार की शाम को ही कर्मबीर उर्फ बुल्ला और उसके भाई कुलदीप घर जाकर इस का उलाहना दिया था। दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था, दी गई थी धमकी
इस बात को लेकर युवती पक्ष और कर्मबीर उर्फ बुल्ला व उसके भाई कुलदीप के बीच झगड़ा हो गया थी। आरोप है कि युवती पक्ष ने दोनों को देख लेने की धमकी थी दी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था। मगर, शुक्रवार की दोपहर दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि युवती पक्ष से जानकारी जुटाई जा रही है। तीन टीमें कर रही मामले की जांच
इस डबल मर्डर की जांच के लिए तीन टीमें मौके पर पहुंची। पहली आईएमटी थाने की, दूसरी सीआईए टू और तीसरी एफएसएल टीम। तीनों टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। छोटे भाई के लव अफेयर की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। ———— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में दूल्हे ने किया युवक का मर्डर:सगाई समारोह में लाइटिंग पसंद न आने पर भड़का, ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं; शादी भी अटकी हरियाणा के गुरुग्राम में सगाई समारोह में एक युवक का मर्डर कर दिया गया। दूल्हे और उसके दो साथियों ने युवक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। अचानक हुए इस हत्याकांड से सगाई समारोह में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद दूल्हा और उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)
रोहतक में लव अफेयर में दो भाइयों की हत्या:लाठी-डंडों, ईंटों से किए गए वार, चेहरे बुरी तरह काटे; बड़ा भाई कल युवती भगा ले गया था
