करनाल में दुकानदार से सरेआम ‘हफ्ता’ मांगा:दुकान में घुसकर धमकाया; बदमाश बोला- हर हफ्ते 5 हजार दो, नहीं तो जान से मार दूंगा

Spread the love

करनाल के रामनगर इलाके में गुरुवार की रात व्यापारियों से हफ्ता वसूली की मांग का मामला सामने आया है। एक बदमाश युवक दुकान के अंदर घुसा और व्यापारी को अवैध वसूली न देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत फैल गई। शोर मचाने और आसपास के दुकानदारों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। व्यापारियों ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। जानकरी अनुसार, गुरुवार की रात रामनगर में कपूर की दुकान पर एक युवक बाइक से पहुंचा। वह दुकान के अंदर घुसा और सीधे काउंटर के पास जाकर कपूर को धमकाने लगा। युवक ने कहा कि वह हर हफ्ते 5 हजार रुपए वसूली करेगा। अगर पैसा नहीं दिया गया तो अगली बार और बदमाशों को लेकर आएगा और जान से मार देगा। अचानक इस तरह की धमकी से कपूर घबरा गए।
बाहर निकलते समय दिया धक्का, मचा हड़कंप कपूर जब दुकान से बाहर निकलने लगे तो आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद वह काउंटर पार कर बाहर आया और पास की दुकान पर जाकर पूरी घटना बताई। यह सुनते ही साथ वाले दुकानदार बाहर आ गए और बदमाश को खरी-खरी सुनाई। थोड़ी ही देर में अन्य दुकानदार भी वहां एकत्रित हो गए। पीली बाइक पर आया था आरोपी, नंबर किया नोट दुकानदारों को इकट्ठा होते देखकर बदमाश मौके से फरार हो गया। वह पीले रंग की बाइक पर आया था। भागते समय व्यापारियों ने उसकी बाइक का नंबर नोट कर लिया और तुरंत रामनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि वे पूरी सुरक्षा में हैं और किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हफ्ता क्या होता है, यह भी बदमाश ने ही बताया पीड़ित व्यापारी कपूर ने बताया कि पहले तो उन्हें यह भी नहीं पता था कि हफ्ता क्या होता है। बदमाश ने ही बताया कि यह अवैध वसूली होती है। उन्होंने आरोपी से साफ कहा कि न तो उसका उससे कोई लेना-देना है और न ही कोई बातचीत, फिर वह हफ्ता क्यों देगा। इस पर आरोपी ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पहले कभी नहीं हुई ऐसी घटना स्थानीय दुकानदार अमर ठक्कर ने कहा कि इससे पहले रामनगर इलाके में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। दुकानदारों को धमकाना बिल्कुल गलत है। इस घटना से व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने शुरू की जांच रामनगर थाना के एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि व्यापारी की ओर से हफ्ता वसूली को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द काबू कर लिया