पूर्व विधायक बलराज कुंडू से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी:रोहित गोदारा गैंग का नाम आया सामने, वॉयस मैसेज भेजा

Spread the love

रोहतक जिले के महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से फोन पर वॉयस मैसेज के जरिए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। घटना के बाद कुंडू ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल को शिकायत भेजी है। जिस नंबर से यह मैसेज आया था, वह भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि बलराज कुंडू ने 2019 में महम से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और 5 साल तक विधायक रहे, वह एक व्यवसायी भी हैं। उन्हें हाल ही में 10 तारीख को शाम 6 बजकर 39 मिनट पर एक फोन आया, जिसके साथ एक वॉयस मैसेज भी था। इस मैसेज में दो दिन के भीतर 5 करोड़ रुपए देने की मांग की गई है। खुद को रोहित गोदारा गैंग से बताया वहीं वॉयस मैसेज में पैसे मांगने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का महेंद्र डलाना बताया है। मैसेज मिलने के बाद से बलराज कुंडू लगातार पुलिस के संपर्क में हैं और उन्होंने अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग सरकार व पुलिस से की है। धमकी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आम आदमी किसके भरोसे सुरक्षित- पूर्व MLA पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि अगर एक पूर्व विधायक होने के बावजूद वह सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी किसके भरोसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पहले कांग्रेसी नेता से की जा चुकी मांग गौरतलब है कि 2 फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व सर्राफा व्यापारी हेमंत बख्शी से भी अमेरिका के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इसके अगले दिन तीन स्कूटी सवार युवकों ने उनके शोरूम पहुंचकर हेमंत बख्शी से रंगदारी की मांग की थी।